फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Negligence in determining purchasing centers, notice issued

Deoria News: क्रय केंद्रों के निर्धारण में लापरवाही, नोटिस जारी

Tue, 28 Oct 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Negligence in determining purchasing centers, notice issued
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होने वाली है। ऐसे में क्रय केंद्रों के निर्धारण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। क्रय केंद्रों के निर्धारण में क्रय एजेंसियों की मनमानी तथा जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों की उपेक्षा पर एडीएम वित्त राम शंकर ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। एडीएम/जिला खरीद अधिकारी राम शंकर ने एआर देवरिया, प्रबंधक पीसीएफ तथा प्रबंधक पीसीयू को कारण बताओ नोटिस जारी कर जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों की अनदेखी पर जवाब मांगा है। सहायक आयुक्त एवं जिला सहायक निबंधक रमेश त्रिपाठी ने बताया कि एडीएम का पत्र प्राप्त हुआ है। जल्द केंद्रों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
जिन क्षेत्रों में धान की उत्पादकता अधिक है, वहां के जनप्रतिनिधियों ने डीएम दिव्या मित्तल को पत्र लिखकर अतिरिक्त क्रय केंद्र खोलने का अनुरोध किया था। सलेमपुर की विधायक व राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने भी लार ब्लाॅक में क्रय केंद्र बनाने का प्रस्ताव डीएम को दिया था।
विज्ञापन

इनके अलावा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह, विधायक दीपक कुमार मिश्र, विधायक जय प्रकाश निषाद, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान के निजी सहायक सुनील पासवान ने धन क्रय केंद्र खोलने की मांग की थी।स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed