{"_id":"6390d508e8f2b23191770bb3","slug":"neeraj-episode-important-clue-in-the-hands-of-the-police-deoria-news-gkp4600970151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज प्रकरण: पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरज प्रकरण: पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग
विज्ञापन
नीरज प्रकरण: पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव निवासी और पालीटेक्निक छात्र नीरज तिवारी के प्रकरण में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। इससे जांच में तेजी आ गई है। मामले का जल्द पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए कवायद तेज कर दी गई है।
दो दिनों पूर्व नीरज के परिवार के एक सदस्य के मोबाइल फोन पर किसी अपरिचित नंबर से दो बार कॉल आने की बात सामने आ रही है। हालांकि किसी से कोई बात नहीं हो सकी। उस नंबर के जरिए पुलिस को अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है। उसके बारे में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, एक एसआई के नेतृत्व में गठित टीम दूसरे प्रांत के चिह्नित ठिकानों पर दबिश दे रही है। प्रकरण के जल्द पर्दाफाश होने की भी बात कही जा रही है।
फिलहाल दो नवंबर से नीरज और उनकी प्रेमिका लापता है। 36 दिन बाद भी बरहज, भलुअनी थाने की पुलिस के अलावा एसओजी पुख्ता सुराग और साक्ष्य न मिलने के कारण अंधेरे में हाथ-पांव मार रही है। पुलिस कुछ एक को हिरासत में लेकर गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
इस बारे में सीओ रुद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव ने कहा कि नीरज प्रकरण में टीमें गठित की गई हैं, जो अलग-अलग बिंदुओं पर कार्य कर रही हैं। जांच से जुड़े किसी भी बिंदु पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।