फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Need to be aware about kidney disease: Dr. Rajesh

किडनी रोग को लेकर जागरूक होने की जरूरत: डॉ. राजेश

Fri, 15 Mar 2024 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Need to be aware about kidney disease: Dr. Rajesh
किडनी दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विश्व किडनी दिवस बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर मनाया गया। चिकित्सकों ने किडनी को लेकर सावधानी बरतने और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस सेंटर में केक काटा गया और लोगों को जागरूक किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. राजेश बरनवाल ने कहा कि किडनी रोग से ग्रसित लोगों की संख्या बढ़ी है, जो चिंताजनक है। पूर्वांचल में भी मरीज अधिक हैं। इसे लेकर लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। उच्च रक्तचाप, मधुमेह का नियंत्रित न रहना, सेल्फ दर्द निवारक दवा के अत्यधिक प्रयोग सहित अन्य कारण होते हैं। कुछ लोगों में किडनी रोग जेनेटिक भी होता है। इससे बचने के लिए सभी को नियमित दिनचर्या, संयमित भोज्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। साथ ही जांच कराते रहनी चाहिए।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने कहा कि किडनी शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसकी देखभाल में लापरवाही न बरती जाए। समय-समय जांच कराते रहनी चाहिए। डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि ब्लड प्रेशर और शुगर की नियमित जांच करानी चाहिए। डॉ. सराजुद्दीन ने कहा कि फास्ट फूड के सेवन से परहेज करें। समय-समय पर किडनी और ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहें। डॉ. जफर अनीस ने कहा कि बाजार में बिकने वाली चीजें न खाएं। मधुमेह की नियमित जांच कराएं। इस दौरान सेंटर मैनेजर कृष्णा नंद पांडेय, प्रियंका मणि मौर्या, गंगा सागर, प्रदीप कुमार, रीतेश तिवारी, दीपिका तिवारी, पूनम, साधना, इंदू यादव, सर्वसती, पिंकी, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
किडनी रोग से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी : डॉ. अजीत
देवरिया। आरोग्य भारती के तत्वावधान में सदर ब्लाक के ग्राम सिंगही स्थित संगठन के कैंप कार्यालय पर विश्व किडनी दिवस के अवसर पर लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया गया।

संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष व भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि अनियमित दिनचर्या और अधिक दर्द निवारक दवा के सेवन, बीपी और शुगर का अनियंत्रित होना किडनी रोगों को दावत देता है, ऐसे में बीपी व शुगर का नियंत्रण विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श से करें। स्वस्थ जीवन शैली और उचित आहार बिहार, योग, आयुर्वेद को अपना कर इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए अपने भी जागरूक रहें और स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं और लोगों को भी अपनाने के लिए प्रेरित करें। नमक, चीनी, मैदा का परित्याग करें, केमिकल युक्त भोज्य पदार्थों के सेवन से बचें। संचालन पंकज कुमार चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान डॉ. एसएस सिंह, डॉ. अनिल कुमार मणि, डॉ. जनार्दन मणि, डॉ. रामप्रवेश मणि, डॉ. अमरनाथ पांडेय, डॉ. उपेंद्र कुमार गिरि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed