{"_id":"6a552b37f0edee8b8a073ae1","slug":"near-the-danger-mark-water-levels-rise-one-meter-in-24-hours-deoria-news-c-208-1-deo1045-186752-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ की आशंका: नेपाल में बारिश...खतरे के निशान के करीब पहुंची सरयू-24 घंटे में 1 मीटर बढ़ा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ की आशंका: नेपाल में बारिश...खतरे के निशान के करीब पहुंची सरयू-24 घंटे में 1 मीटर बढ़ा पानी
Mon, 13 Jul 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:45 PM IST
सार
आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार दोपहर दो बजे हेड पर नदी का जलस्तर 61 मीटर दर्ज किया गया और रविवार दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर 62 मीटर 05 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। तुर्तीपार हेड पर नदी का चेतावनी बिंदु 63 मीटर 10 सेंटीमीटर है। तेजी से बढ़ते नदी के जलस्तर में वृद्धि देख तटवर्ती गांवों के लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
देवसिया गांव केंद्र दक्षिण चार सौ मीटर बचा कटान रोधी कार्य
विस्तार
नेपाल की पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर सरयू नदी पर दिखने लगा है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार की शाम से सोमवार की शाम के बीच 24 घंटे में ही नदी के जलस्तर में एक मीटर पांच सेंटीमीटर की की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार दोपहर दो बजे हेड पर नदी का जलस्तर 61 मीटर दर्ज किया गया और रविवार दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर 62 मीटर 05 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। तुर्तीपार हेड पर नदी का चेतावनी बिंदु 63 मीटर 10 सेंटीमीटर है। तेजी से बढ़ते नदी के जलस्तर में वृद्धि देख तटवर्ती गांवों के लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई राजेश राव ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश की वजह से नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन