फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   NCC cadets create their own identity by their work behaviour: Colonel Rohit

एनसीसी कैडेट्स कार्य व्यवहार से बनाता है अलग पहचान : कर्नल रोहित

Sat, 04 Nov 2023 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets create their own identity by their work behaviour: Colonel Rohit
एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर में राइफल के साथ परेड करते कैडेट्स फोटो- विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मईल /लार रोड। आरएमएस अकादमी पिपरा बांध में एनसीसी कैडेट्स ने पीटी परेड के साथ फायर एंड मूवमेंट सैन्य अभ्यास में भाग लिया। प्रशिक्षण में बताया कि युद्ध के दौरान शत्रुओं पर धावा बोलने, टारगेट को तहस-नहस करने के उद्देश्य से आमने-सामने की लड़ाई का एक स्वरूप है। इसमें जमीन पर आमने-सामने लड़ने वाली छोटी टुकड़ी धुएं का बादल बनाते हुए आगे बढ़ती है। शत्रु के पास पहुंचकर राइफल के बैनेट से युद्ध करती है तथा दुश्मन की जमीन और पोस्ट पर कब्जा करती है।

कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रोहित नंदन प्रसाद ने कैडेट्स के अनुशासन की सराहना की। कहा कि कैडेट्स को अपने जीवन क्षेत्र में सतर्क और जागरूक रहते हुए छोटी-छोटी उपलब्धियां से आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोई जरूरी नहीं है कि हम प्रथम स्थान पर आएं तभी हमें जीवन में सफलता मिलती है। कभी-कभी हम अपनी कमियों की सीख लेते हुए आगे बढ़ाने की प्रवृत्ति भी हमें जीवन में सफलता दिलाती है। इस दौरान लेफ्टिनेंट क्षमानंद, सरफराज, प्रेम बहादुर थापा, प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र, कैलाश सिंह, दयानंद मिश्र, रामकरण शर्मा, एसके पांडेय, हरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed