फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ncc cadets celabareted amrit Mahotsawa

एनसीसी कैडेट्स ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

Sat, 14 Aug 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
ncc cadets celabareted amrit Mahotsawa
एनसीसी कैडेट्स ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
विज्ञापन

सलेमपुर। एनसीसी कैडेट्स ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर शनिवार को अमृत महोत्सव मनाया। शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय एकीकरण का महत्व विषयक एक वेबिनार का आयोजन किया गया।

यूपी 52 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल के जे सिंह ने बताया कि एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर ओम नारायण तिवारी को वेबिनार की जिम्मेदारी देकर जिले भर के नामित कालेजों के कैडेट्स संग जश्न-ए-आजादी अमृत महोत्सव में राष्ट्रगान, एनसीसी सांग, शहीदों के नाम पेंटिंग, पोस्टर, कविता, ड्रिल वॉर डांस एवं संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा और श्रद्धा भाव के लिए प्रतिज्ञान कार्यक्रम किया गया है। ऑनलाइन कार्यक्रम के तहत सभी कॉलेज के एएनओ एवं बटालियन का पूरा स्टाफ सहित चुनिंदा 247 केडेट्स ने प्रतिभाग किया। इस दौरान केडेट्स सोनी कुमारी, आरती विश्वकर्मा, एएनओ धनंजय उपाध्याय, सरफराज अहमद, डॉ.आर राव, कैप्टन राम ओतार, कैप्टन संतोष चौरसिया व एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर ओम नारायण तिवारी ने राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय एकता का महत्व विषयक विषय पर विधिवत परिचर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed