फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ncc cadates made rangoli in amrit Mahotsawa

आजादी के अमृत महोत्सव पर एनसीसी कैडेट्स ने रंगोली बना कर दिया राष्ट्र प्रेम का संदेश

Sat, 14 Aug 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
ncc cadates made rangoli in amrit Mahotsawa
आजादी के अमृत महोत्सव पर एनसीसी कैडेट्स ने रंगोली बना कर दिया राष्ट्र प्रेम का संदेश
विज्ञापन

रुद्रपुर। नगर के सतासी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर निबंध, वाद विवाद और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एनसीसी के कैडटों ने आकर्षक रंगोली बना कर राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया। महोत्सव में मौजूद लोगों ने आजादी के स्थानीय योद्धाओं की गौरव गाथा सुनाई।
मुख्य अतिथि एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि देश के सीमाओं से बनता है, लेकिन राष्ट्र वहां के नागरिकों के जज्बातों से बनता है। देश भक्त युवा भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका का ईमानदारी से निवर्हन कर रहे है। आजादी के अमृत महोत्सव का उद्देश्य हमे अतीत के संघर्षों को याद कर वर्तमान को सुनहरा एवं भविष्य को उज्ज्वल बनाना है। देश को आजादी दिलाने वाले तमाम भूले-बिसरे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अमृत महोत्सव के अवसर पर याद किया जा रहा है। बीडीओ कार्तिकेय मिश्र ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव एक शृंखलाबद्ध कार्यक्रम के तहत आयोजित हो रहा है। ऐसे कार्यक्रमों से देश के नागरिकों में देश भक्ति का जज्बा पैदा होता है। जन गण मन के इस देश की संस्कृति पूरे विश्व में अनुकरणीय है। प्रबंधक परमानंद पांडेय ने विद्यालय के संस्थापक, पूर्व विधायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूर्यबली पांडेय के कृत्यों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य वीएन कुशवाहा ने कहा कि रुद्रपुर में तमाम आजादी के दीवानों ने कुर्बानियां दी है। सूर्यबली पांडेय, रामजी सहाय, कैलाश पति आदि ने आजादी और राष्ट्र निर्माण में बराबर का योगदान दिया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे विजय कुमार निषाद, रंगोली में सुषमा गौड़ की टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागी पुरस्कृत
सलेमपुर। आजादी के अमृत महोत्सव में नगर पंचायत मझौलीराज में शुक्रवार को देशभक्ति आधारित अंतर वार्ड निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। शिवम कुमार को प्रथम गुड़िया को द्वितीय और प्रवीण कुमार को तृतीय पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण नगर पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर गुप्ता, अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार ने किया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में रजिस्टर एवं पेन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत मझौलीराज कार्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में ईओ पंकज कुमार ने महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके संघर्षों तथा आजादी के आंदोलन में उनकी भूमिका के बारे में बताया। कार्यक्रम में कन्या जूनियर हाई स्कूल भगड़ा भवानी के प्रधानाध्यापक एजाज अहमद, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
बच्चों को देश की विरासत का राजदूत बताया
सलेमपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में स्वच्छता और जागरूकता के साथ ही ‘बुजुर्गों की बात देश के साथ’ विषय पर गोष्ठी हुई। बुजुर्गों ने बच्चों को देश की विरासत का राजदूत बताया।

नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित गोष्ठी में स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया गया। गोष्ठी में महापुरुषों व अमर शहीदों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बुजुर्गों की बात देश के साथ का आयोजन किया गया। चेयरमैन जेपी मद्देशिया ने कहा कि बुजुर्ग भारतीय समाज की जड़ हैं। इनकी मजबूती और त्याग की वजह से समाज और हम फल-फूल रहे हैं। आज हमारे देश व समाज में जो संस्कार बचा हुआ है, वह सब इनके कारण ही है। गोष्ठी में नामित सभासद बचनदेव देव गौड़, सभासद विजय गुप्ता, मुसाफिर विश्वकर्मा, सभानंद, मोनू आदि मौजूद रहे। गोष्ठी का आयोजन नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक विजय प्रकाश श्रीवास्तव की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed