फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   navodaya school entrance test on 30th april

सोलह केंद्रों पर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कल

Thu, 28 Apr 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
navodaya school entrance test on 30th april
सोलह केंद्रों पर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कल
विज्ञापन

देवरिया। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को जिले के 16 केंद्रों पर होगी। अधिकारियों की ओर से इसकी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार प्रत्येक कक्षा में 12 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। जनपद में 7558 परीक्षार्थी इस बार यह परीक्षा देंगे।
नोडल एवं जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि नवोदय विद्यालय की परीक्षा की तैयारियों के संबंध में 26 अप्रैल को केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की गई है। परीक्षा के संबंध में गृह मंत्रालय के दिशा निर्देश से भी उन्हें अवगत कराया गया है। केंद्रों का निर्धारण माध्यमिक विभाग की ओर से पहले ही ब्लॉक स्तर पर कर दिया गया है। हर केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या अलग-अलग निर्धारित की गई है। कुल 7558 परीक्षार्थी इस बार की परीक्षा में बैठेंगे। केंद्र व्यवस्थापकों को शांतिपूर्ण वातावरण में नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराने को करा गया है। उधर नवोदय विद्यालय मेहड़ा पुरवा की प्रधानाचार्य निरुपमा सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। सकुशल परीक्षा के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। शुक्रवार को इस संबंध में विद्यालय परिसर में सभी खंड शिक्षाधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई है।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव गौरीबाजार, बाहर सिंह श्रीनेत इंटर कॉलेज इंदुपुर गौरीबाजार, जगत नारायण ब्रह्मदेव इंटर कॉलेज पकड़ी वीरभद्र देसही देवरिया, बाबूराम इंटर कॉलेज भुुजौली हेतिमपुर देसही देवरिया, बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर, बीआरडी कृषक इंटर कॉलेज भाटपाररानी, राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया, बीआरडी इंटर कॉलेज देवरिया, एसएसबीएल इंटर कॉलेज देवरिया, अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर, सतासी इंटर कॉलेज रुद्रपुर, ज्ञानप्रकाश इंटर कॉलेज भलुअनी, बाबा गयादास टेक्निकल इंटर कॉलेज आश्रम बरहज, सुभाष इंटर कॉलेज भटनी, ओकेएम इंटर कॉलेज लार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed