फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nautapa's heat weakens, rain expected for three days from today

Deoria News: नौतपा का कमजोर हुआ ताप, आज से तीन दिन बारिश के आसार

Fri, 29 May 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 29 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Nautapa's heat weakens, rain expected for three days from today
देवरिया/भागलपुर। चार दिन भीषण गर्मी और लू से जूझे लोगों को शुक्रवार से राहत की उम्मीद है। मौसम में आए बदलाव के चलते नौतपा का असर भी कम होने लगा है। 48 घंटे के दौरान पांच डिग्री सेल्सियस तापमान गिचा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आज से तीन दिन बारिश के आसार जताए हैं। शुक्रवार को पूर्वी यूपी में आंधी के अलावा कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका जताई है। मंगलवार को जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था, जो लू के थपेड़ों के चलते 45 डिग्री सेल्सियस का एहसास करा रहा था। बुधवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, लेकिन एहसास 43 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

दो दिन की गर्मी के चलते लोग डायरिया की चपेट में आने लगे। बच्चों के शरीर पर गर्मी की वजह से दाने निकल गए। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में कमी आने और हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर के प्रभारी डॉ. रजत कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते लोग बीमार पड़ गए हैं। इस मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed