{"_id":"65ecbab81703fca1b10bc274","slug":"national-lok-adalat-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-121086-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,39,861 वादों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,39,861 वादों का निस्तारण
Sun, 10 Mar 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
...फोटो समाचार
अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय लोक अदालत का किया बहिष्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेंद्र सिंह ने फीता काट कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। विभिन्न न्यायालयों में 1,39,861 वादों का निस्तारण किया गया। उधर, अधिवक्ताओं ने लोक अदालत का बहिष्कार किया।
जनपद न्यायाधीश ने छह वादों का निस्तारण किया तथा 2000 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने 10 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तृतीय विकास कुमार ने 35 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी संजय कुमार ने 105 मामलों का निस्तारण किया और 7,36,15000 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,39,861 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल 83,96,60,865-00 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया। लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाणंडेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह, छाया नैन, राकेश पटेल, नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार दूबे, मनोज तिवारी, मृदांशु कुमार, जगन्नाथ, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कमारी, सिविल जज (सीडी) विवेक कुमार आदि न्यायाधीशों ने मामलों का निस्तारण किया।
अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय लोक अदालत का किया बहिष्कार, कार्य प्रभावित
देवरिया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय के विरोध में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार किया और अपना विरोध जताया। साथ ही मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संघ भवन पर बैठक कर राष्ट्रीय लोक अदालत के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव, सिंहासन गिरी, अशोक दीक्षित, मंत्री अरुण कुमार उपाध्याय, अरविंद साहनी, ऋषिराज मिश्रा,अर्जुन यादव, वेद प्रकाश मिश्रा, राजेश वर्मा, आशुतोष समीर, रवि प्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।