फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Naib Tehsildar inspected the night shelter

Deoria News: नायब तहसीलदार ने रैन बसेरा का किया निरीक्षण

Sun, 28 Dec 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar inspected the night shelter
चनुकी। नायब तहसीलदार सलेमपुर ने लार में बने रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया। नायब तहसीलदार गोपाल जी हल्का लेखपाल के साथ शनिवार की रात लार नगर पंचायत में बने रैन बसेरा का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत इंतजामों की बारीकी से जांच की। इसके अतिरिक्त, नगर पंचायत कार्यालय के ऊपर संचालित महिला रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार ने नगर पंचायत के कर्मचारी सोनू व जितेंद्र को निर्देश दिए कि कड़ाके की ठंड में किसी भी जरूरतमंद को असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नगर क्षेत्र में रैन बसेरा की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। टाउन एरिया के मुख्य गेट को 24 घंटे खुला रखने के सख्त निर्देश दिए ताकि रात के समय भी किसी को प्रवेश में कोई बाधा नहीं हो सके। रैन बसेरा में आने वाले किसी व्यक्ति के साथ किसी भी तरह की लापरवाही की गई तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान लेखपाल पवन सिंह के अलावा नगर पंचायत के सभासद बड़े विश्वकर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed