फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nagar vikas mantri told in a programme

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान अतुलनीय

Sun, 23 Jun 2019 11:04 PM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 23 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
nagar vikas mantri told in a programme
बैठक करते नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : amar ujala
देवरिया। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि रविवार को प्रत्येक बूथों पर भाजपाइयों ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। नगर मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से नगर पालिका सभागार में बलिदान दिवस मनाया गया। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि किसी भी महापुरुष का जन्मदिन या निर्वाण दिवस उनकी शैली, विचारों को अपने जीवन में उतारने के लिए मनाते हैं। मुखर्जी ने राष्ट्र की भलाई के लिए राजनैतिक दल जनसंघ की स्थापना की। आज वह भाजपा के रूप में परिवर्तित होकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। पं. नेहरू की लचर नीति के कारण देश में दो निशान, दो प्रधान की जो नीति लागू हुई मुखर्जी ने उसका पुरजोर विरोध किया। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे लोग कभी-कभी इस धरती पर आते हैं। सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने मुखर्जी के बलिदान को याद कर सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन नगर महामंत्री दुर्गेश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान विधायक सुरेश तिवारी, विधायक काली प्रसाद, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा, मारकंडेय शाही, विजय कुमार दूबे, अजय शाही, कृष्णानाथ राय, अजय दुबे, रामाशीष गौतम, जितेंद्र पांडेय, सीपी सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, धनुषधारी मणि, अंबिकेश पांडेय, अमित सिंह बबलू, भारती शर्मा, विंदेश पांडेय, संजय तिवारी, राधेश्याम शुक्ला, आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


मानवता के सच्चे उपासक थे : डॉ रमापति त्रिपाठी
देवरिया। सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी भटनी मंडल के बेहरा डाबर व देवरिया देहात मंडल के मोहनी देई गांव में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अभिजात राष्ट्रभक्त, मानवता के सच्चे उपासक, प्रखर शिक्षाविद होने के साथ भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उनके विचार हमारे पथ प्रदर्शक हैं। इस दौरान अरुण सिंह, कृष्णानाथ राय, उग्रसेन राव, भूपेंद्र सिंह, धनुषधारी मणि, हितेंद्र तिवारी, अंकुर राय, गिरिजेश सिंह, रामदास मिश्रा, नवीन तिवारी, दुर्गेश पांडेय, सूरज पटेल, दीनदयाल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने दी करोड़ों की सौगात
देवरिया। जनपद भ्रमण पर आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने जनपद को करोड़ों की सौगात दी। सीसी रोड स्थित हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 30 लाख रुपये, शौचालय व रैन बसेरा बनाने की घोषणा की। साथ ही जिले में दो श्मशान घाट बनाए जाने की बात कही। प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना सुबह कृषक एक्सप्रेस से देवरिया आए। स्टेशन पर उतरते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह जिला पंचायत के डाकबंगले पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद भुजौली कॉलोनी में वार्ड की सफाई व्यवस्था का हाल जाना। जहां भी कमियां दिखीं उन्हें तुरंत दुरुस्त कराने के निर्देश ईओ को दिए। वह सीसी रोड स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे, पूजन-अर्चन के बाद मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। परिसर के सुंदरीकरण, शौचालय निर्माण व रैन बसेरा बनवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। नगर निकायों को जितनी जरूरत होगी धन दिया जाएगा।


पीएम आवास योजना में धनउगाही पर बिफरे मंत्री
समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों की शिकायत का लिया संज्ञान
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने रविवार को विकास भवन के गांधी सभागार में नगर विकास विभाग, जल निगम व डूडा के कार्यों की समीक्षा की। जनप्रतिनिधियों की ओर से की गई शिकायत का संज्ञान लिया। वह पानी की टंकी का प्रयोग में न लाया जाना, पॉलिथीन पर मनमानी ढंग से जुर्माना वसूलना, गो संरक्षण केंद्र की स्थापना तथा नगर पंचायत की भूमि पर सार्वजनिक उपयोग के लिए उत्सव भवन आदि न होने जैसी समस्या से नाराज दिखे। 

उन्होंने कहा कि जहां भी पानी की टंकी बनी है और संचालित नहीं है, उसकी रिपोर्ट तत्काल भिजवाएं, साथ ही गो संरक्षण केंद्र की स्थापना के लिए प्रस्ताव शासन को भेजें। ताकि धन आवंटित किया जा सके। उत्सव भवन के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास चयन में पात्रों से धन वसूली की शिकायत पर संबंधितों को हिदायत दी। नगरीय निकायों के आय बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टैक्स वसूली की ऐसी व्यवस्था हो कि पहले संबंधित के पास मैसेज पहुंचे, उसके उपरांत नोटिस फिर कलेक्शन किया जाए तो स्वत: ही आमदनी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि वर्ष 2022 तक सबके पास पक्का मकान हो। साफ-सफाई पर नगर निकायों के ईओ विशेष ध्यान दें। नगर पालिका परिषद देवरिया में किए जा रहे डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की समीक्षा की। इसकी मॉनिटरिंग सही तरीके से कराने को कहा। कूड़ा कलेक्शन में वाल्मीकि समाज के व्यक्ति को प्राथमिकता देने की बात कही। सीसी रोड पर भ्रमण के दौरान गंदगी मिलने पर सफाईकर्मी को निलंबित करने का निर्देश दिए। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए।  इस दौरान बरहज विधायक सुरेश तिवारी, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, अपर जिला अधिकारी प्रशासन राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed