फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nagar palika area spread

नगर पालिका देवरिया सीमा का विस्तार, हेतिमपुर को नगर पंचायत का दर्जा

Wed, 07 Sep 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
nagar palika area spread
नगर पालिका देवरिया सीमा का विस्तार, हेतिमपुर को नगर पंचायत का दर्जा
विज्ञापन

नगर पालिका देवरिया की सीमा में 23 गांव शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। करीब दो दशक से अधिक समय के इंतजार के बाद नगर पालिका सीमा विस्तार को मंगलवार को कैबिनेट की हरी झंडी मिल गई। शहर के 23 गांव अब नगर पालिका के हिस्सा होंगे। इन गांवों की पहचान नगर पालिका के वार्ड के रूप में होगी, जबकि हेतिमपुर को नगर पंचायत बनाया गया है। इसमें सात गांवों को शामिल किया गया है।
शहर के सीमा विस्तार का सपना पूरा हो गया है। शासन ने आसपास के 23 गांवों को नगर पालिका का हिस्सा बना दिया है। वर्ष 1930 में नगर पंचायत के रूप में मिली थी। करीब चौदह साल बाद 1944 में 15 गांव, 8597 गाटा को शामिल कर नगर पालिका बनाई गई थी। 1990 से ही इसके सीमा विस्तार की योजना बनाई जा रही थी, लेकिन योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही थी। वर्ष 2008 में शासन ने नगर निकायों के सीमा विस्तार की मंशा जताई तो तत्कालीन चेयरमैन बसंत लाल श्रीवास्तव ने 32 गांवों को नगर पालिका में शामिल करने के लिए प्रस्ताव बोर्ड से पास कराकर डीएम के माध्यम से शासन को भेजा था।
विज्ञापन

इसके बाद से ही नगर पालिका के सीमा विस्तार ने जोर पकड़ लिया। पर शासन में जाकर मामला ठंडे बस्ते में चला गया। 2021 में एक बार फिर से 46 गांवों को शामिल करने की योजना बनाई गई। इसका प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर आपत्तियां मांगी गईं और निराकरण आख्या भी जिलाधिकारी के माध्यम से भेजी गई थी। पर सभी गांवों को शामिल न करते हुए केवल 23 गांवों को नगर पालिका का हिस्सा बनाने की मंजूरी मिली है। बाकी गांवों के नगर पालिका में शामिल करने पर विचार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में शामिल हो रहे ये गांव
तिलई बेलवा, परसिया उर्फ खरजरवा, डंभर उर्फ जटमलपुर, पगरा उर्फ परसियां, बरवा गोरस्थान, बड़हरा, चिंतामन चक, पिपरपाती, गोबराई खास, मेहड़ा नगर बाहर, धनौती खुर्द, मुड़ाडीह, सकरापार, देवरिया खास, बभनी नगर बाहर, रामपुर खुर्द, भीमपुर, पिड़रा, रघवापुर, कतरारी, दानोपुर, सोंदा, कठिनइया गांव, भरौली बाजार, अमेठी के नगर पालिका में शामिल होने की मंजूरी मिली है।
शहर की राजनीति में गांवों के मतदाता होंगे निर्णायक
देवरिया। नगर निकाय चुनाव नवंबर व दिसंबर में होने की संभावना है। इसी बीच नगर पालिका के सीमा विस्तार होने से वोटरों की संख्या बढ़ जाएगी। राजनीतिक रणनीतिकारों की बातों पर गौर किया जाए तो गांव के मतदाताओं को नगर पालिका अध्यक्ष चुनने होंगे। करीब 35 से 40 हजार वोटरों की संख्या में इजाफ होगा, जबकि वर्तमान में 1.29 लाख के करीब वोटर हैं।
इससे साफ जाहिर हो रहा है कि 1.60 से 1.70 लाख के मतदाता इस बार अपना रहुनमा चुनेेंगे। गांवों के शामिल होने के बाद शहर की राजनीति में इन गांवों के वोटरों और प्रत्याशियों का दखल होना तय है। इसको लेकर राजनीतिक दलों को नए सिरे अपनी तैयारी करनी होगी। अभी तक दो चुनाव से लगातार भाजपा की अलका सिंह का नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कब्जा है। अभी तक के हुए चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, सपा और कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामायण राव के बीच रहा है। इसमें रामायण राव का निधन हो चुका है।
अब देखना है कि आने वाले समय में नगर पालिका के चुनाव में गांव की मतदाता सूची से शहर के वोटर बने लोग किसके पाले में जाते हैं। इस चुनाव को लेकर भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस काफी गंभीर है। सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। अब गांवों की ओर रुख करना मजबूरी होगी, क्योंकि काफी संख्या में नए वोटर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
कृषिमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में हेतिमपुर को मिला नगर पंचायत का दर्जा
देसही देवरिया। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में दो नगर पंचायतों के गठन के बाद मंगलवार को हेतिमपुर को भी नगर पंचायत का दर्जा मिल गया। इस बात की जानकारी होते ही लोग इसका श्रेय कृषि मंत्री व पथरदेवा के विधायक सूर्य प्रताप शाही को दे रहे थे।
एक समय ऐसा था कि पथरदेवा विधानसभा में एक भी नगर पंचायत नहीं थी। स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयास से पिछली भाजपा सरकार में ही पथरदेवा, तरकुलवा, हेतिमपुर, बरवां मीर छापर, बैतालपुर को नगर पंचायत बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। पिछले माह कैबिनेट से पथरदेवा, तरकुलवा तथा सदर विधानसभा क्षेत्र के बैतालपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया। उसके बाद हेतिमपुर और बरवां मीरछापर को भी नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने की मांग तेज हो गई।
मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में हेतिमपुर को भी नगर पंचायत का दर्जा मिल गया। इसकी घोषणा होने की जानकारी होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्व प्रधान किशोरी लाल जायसवाल, मार्कंडेय पटेल, वीरेंद्र यादव, नेहरू जायसवाल, रमेश जायसवाल, नन्हे सिंह, रमेश सिंह, ओमप्रकाश, तामेश्वर मणि त्रिपाठी आदि ने खुशी जाहिर की है। संवाद

हेतिमपुर नगर पंचायत में शामिल हैं ये गांव
हेतिमपुर, भुजौली, डुमरी एकलास, मुंडेरा चंद, कोटवां, सहोदरपट्टी
घोषणा होते ही हलचल हो गई तेज
हेतिमपुर कस्बा को नगर पंचायत बनाए जाने की मंगलवार को कैबिनेट की घोषणा होते ही चुनाव लड़ने के दावेदारों के बीच गहमागहमी बढ़ गई। प्रत्याशी अभी से समीकरण अपने पक्ष में साधने के लिए जुट गए।
कोट.....
नगर पालिका के सीमा विस्तार को मंजूरी मिल गई है। इसमें 23 गांव शामिल किए गए हैं।
- रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed