फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nagar adhyaksh giraftaar

फूलन सेना के नगर अध्यक्ष गिरफ्तार

Tue, 31 Mar 2020 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
nagar adhyaksh giraftaar
देवरिया के बरहज के देवार में लॉकडाउन के बावजूद धरना देते लोग। - फोटो : DEORIA
फूलन सेना के नगर अध्यक्ष गिरफ्तार
विज्ञापन

बरहज(देवरिया)। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी एहतियात बरत रहे हैं। पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है। सरयू नदी पार दियारा क्षेत्र में फूलन सेना के नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता विभिन्न मांगों को लेकर धरनारत थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
नगर अध्यक्ष प्रदीप लॉकडाउन तोड़ परसियां-विशुनपुर देवार में महिला-पुरुषों के साथ धरना दे रहे थे। लोगों के अनुसार लॉकडाउन में हो रही असुविधाओं और अपनी मांगों को लेकर धरने पर थे। सूचना मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फौरी तौर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें धरने से उठाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने धरना दे रही महिलाओं आदि को खुशहाल जिंदगी के लिए घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाने का निर्देश दिया। हालांकि मामले में पुलिस की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाए जाने की भी बात कही जा रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामप्रकाश राय ने बताया कि हालात के मद्देनजर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रहे प्रदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित
बरहज(देवरिया)। क्षेत्र के परसियां-विशुनपुर देवार में धरना दिए जाने मामले में फूलन सेना के नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्त को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। लोगों के अनुसार नगर अध्यक्ष कोविड-19 में लॉकडाउन का उल्लंघन कर कुछ कार्यकर्ताओं के साथ धरना दे रहे थे। जिस पर पार्टी ने फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद ने जिलाध्यक्ष राजेश निषाद की संस्तुति पर प्रदीप गुप्त को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस विषम परिस्थिति में नगर अध्यक्ष देवार क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से धैर्य का परिचय देते हुए लॉकडाउन का पालन कर जीवन को सुरक्षित रखने की अपील की। यह भी बताया जा रहा है कि वह पूर्व में भी विवादास्पद रह चुके हैं। जिन पर पुलिस ने कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed