फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Musical instruments

संगीत वादन की जगह गायन की कराई परीक्षा

Fri, 17 Mar 2017 10:51 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 17 Mar 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Musical instruments
फाइल फाोटाे - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। देसही देवरिया इलाके के एक विद्यालय पर केंद्र व्यवस्थापक ने संगीत वादन की जगह संगीत गायन का पेपर खोल दिया। जानकारी होने के बाद विभागीय अधिकारियों के होश उड़ गए। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को हटाकर दूसरे को तैनात कर दिया है। केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


आदर्श स्वर्गीय जियावन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलवा बाजार में नेशनल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरखरी बखरा के छात्रों का सेंटर आया है। यहां 235 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हैं। शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल संगीत वादन विषय की परीक्षा थी। केंद्र व्यवस्थापक बाबूराम यादव ने संगीत वादन की जगह संगीत गायन का प्रश्न-पत्र खोल दिया। इस विषय की परीक्षा 21 मार्च को होनी है। संयोग से एक भी परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आया था। उन्होंने उपस्थिति शून्य दर्शाकर पेपर संकलन केंद्र पर भेज दिया।
विज्ञापन


यहां जानकारी होने पर विभागीय अधिकारियों के होश उड़ गए। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव ने डीएम को मामले की जानकारी दी। साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय को पत्र भेजकर दूसरा प्रश्न-पत्र भेजने को कहा है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक बाबूराम यादव को हटा दिया और उनकी जगह रामपुर कारखाना के एक विद्यालय के प्रवक्ता अजीत कुमार को केंद्र व्यवस्थापक बना दिया। केंद्र व्यवस्थापक रहे बाबूराम यादव के खिलाफ रामपुर कारखाना थाने में एफआईआर कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापक रहे बाबूराम यादव से बात हुई तो उन्होंने बताया कि अंग्रेजी में लिखा हुआ था। इसके चलते लिपिक समझ नहीं पाया। उनकी ओर से कोई गलती नहीं की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव का कहना है कि जानकारी होने के बाद कार्रवाई की जा रही है। केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया है। उसके खिलाफ एफआईआर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed