फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   murder, pwd cleark

क्लर्क की हत्या में पत्नी को भी जेल

Tue, 21 Apr 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
murder, pwd cleark
शनिवार को बंद चीनी मिल की झाड़ियों में मिला था धनंजय का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिहार के सिवान तैनात पीडब्ल्यूडी क्लर्क धनंजय पांडेय की हत्या में पुलिस ने पत्नी पुष्पा पांडेय को भी जेल भेज दिया। जांच में पत्नी की भूमिका संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की गई।
बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थानाक्षेत्र के अमवा विजयपुर गांव निवासी धनंजय पांडेय(44) सिवान जिले में पीडब्ल्यूडी में क्लर्क थे। देवरिया के इंदिरानगर मोहल्ले में वह किराए की मकान में पत्नी पुष्पा पांडेय, बेटे सौरभ पांडेय और बेटी साक्षी पांडेय के साथ रहते थे। 16 मार्च को पुष्पा पांडेय बच्चों को लेकर गोपालगंज जिले के विजयीपुर थानाक्षेत्र के बंगरा बाजार स्थित अपने मायके चली गई थी। शुक्रवार को धनंजय ने गौरीबाजार के सिरजम हरहंगपुर मूल निवासी और देवरिया खास मोहल्ला में रहने वाले रतन के साथ दावत की। रात आठ बजे दोनों बंद शुगर मिल की झाड़ियों में शराब पीने गए। विवाद के दौरान रतन ने धनंजय की हत्या कर दी। शनिवार को पुलिस ने शव बरामद को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की। मृतक के ससुर रामाजी मिश्र ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

सदर कोतवाल टीजे सिंह और एसओजी टीम ने रतन को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो हत्या की वजह सामने आ गई। इसमें रतन और पुष्पा के बीच अनैतिक संबंध कायम हो गए थे। इसके चलते धनंजय से अक्सर विवाद होता था। रतन ने पुष्पा को धनंजय की हत्या की बात बताई थी। पुलिस की जांच में इस हत्या में उनकी भी संलिप्तता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात पुलिस ने पुष्पा पांडेय को बुलाया तो वह आ गईं। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, एएसपी शिष्यपाल ने कोतवाली पहुंचकर पूछताछ की। पुष्पा पांडेय पर हत्या का षड्यंत्र करने की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मृतक धनंजय पांडेय की पत्नी पुष्पा पांडेय को हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने पर जेल भेजा गया है।
पुलिस ने पकड़ा पत्नी का झूठ
पुलिस की पूछताछ में मृतक की पत्नी पुष्पा ने बताया कि रतन पांडेय बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। उसने चोरी से वीडियो बना लिया था और शारीरिक शोषण कर रहा था। हालांकि उसके मोबाइल से मिले फोटो, वीडियो और चैटिंग से उसके झूठ की पोल खुल गई। फिर वह टूट गई और प्रेम संबंध होने की बात कबूल ली।

दिल्ली से आया मृतक का भाई राजीव
बड़े भाई धनंजय पांडेय की मौत की खबर सुनकर दिल्ली में रहने वाला छोटा भाई राजीव किसी तरह देवरिया पहुंचा। सदर कोतवाल से मिलकर उसने कुछ गोपनीय बात बताई। मृतक के बच्चों को अपने साथ ले जाने की बात कह रहा था। पुलिस लिखा-पढ़ी के बाद बच्चों को उसे सौंप देगी। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि बच्चों को परवरिश के लिए परिवार वाले ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed