फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   murder case registed against brick field owner

ईंट भट्ठा मालिक समेत दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज का मुकदमा दर्ज

Sun, 19 Jun 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
murder case registed against brick field owner
ईंट भट्ठा मालिक समेत दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

तरकुलवा। थानाक्षेत्र के फरेंदहा गांव के एक ईंट भट्ठे के समीप सड़क के किनारे शुक्रवार की शाम मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक समेत दो के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। आरोपी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिए थे।

तरकुलवा थानाक्षेत्र के फ़रेंदहा गांव के दक्षिण स्थित एक ईंट भट्ठे के पश्चिम महज सौ कदम की दूरी पर सड़क के किनारे शुक्रवार को एक शव मिला था। जिसकी शिनाख्त थानाक्षेत्र के पथरदेवा गांव निवासी प्रमोद शर्मा (45) के रूप में हुई। मृतक के शरीर, सिर, हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। एसओ टीजे सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे आदित्य शर्मा की तहरीर पर ईंट भट्ठा मालिक शैलेष द्विवेदी और राजू पटेल निवासी ग्राम सिधावे थाना तरकुलवा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें एक आरोपी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed