{"_id":"64bec8ef7abfc7036f0c54b6","slug":"murder-attempt-accused-arrested-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-2179-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हत्या के प्रयास का आरोपी गिफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हत्या के प्रयास का आरोपी गिफ्तार
Tue, 25 Jul 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के दुबे टोला गांव के एक युवक को लाठी-डंडे व रॉड से मारपीट कर बेहोश करने के मामले में नामजद हत्या के प्रयास के आरोपी मोहम्मद इद्रीश को पुलिस ने डेढ़ माह बाद सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं सभासद समेत चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अब भी दूर हैं।
थानाक्षेत्र के दुबे टोला गांव के रहने वाले मोहम्मद कुद्दुस ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 13 जून को बंजरिया मोड़ पर जाते समय उनके बेटे वसीम सिद्दीकी को कुछ गोलबंद लोगों ने घेरकर लाठी-डंडा व रॉड से मारपीट कर बेहोश कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित मोहम्मद इद्रीश, शकीला बानो, वार्ड नंबर नौ उधम सिंह नगर के सभासद मोहम्मद अबरार, मोसाएब व सल्लम के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोहम्मद इद्रीश को दुबेटोला मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया।