{"_id":"63616fa383309e0b21492acf","slug":"murder-accused-absconding-from-police-custody-deoria-news-gkp4558189132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार
विज्ञापन
हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार
कुशीनगर के रामकोला थाने में दर्ज है केस, प्रेमिका के भाइयों को फंसाने के लिए दूसरी महिला की हत्या का है आरोप
देवरिया। प्रेमिका के भाइयों को फंसाने के लिए दूसरी महिला की हत्या करने का आरोपी पुलिस कस्टडी से मंगलवार की शाम को जिला अस्पताल से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज में 28 सिंतबर की रात पूजा (35) की हत्या कर दी गई थी। इस मामले का कुशीनगर पुलिस ने 28 अक्तूबर को खुलासा करते हुए अयोध्या जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र के गहनो खिहारन बारून बाजार निवासी प्रवीन उर्फ प्रदीप पाल को गिरफ्तार कर लिया। मामले के खुलासे में पता चला कि घटना की रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, लेकिन मुलाकात नहीं होने पर चुपके से जाकर अपरचित पूजा के घर में छिप गया।
इसके बाद देर रात अपनी प्रेमिका के भाइयों को फंसाने के लिए बिस्तर पर सो रही पूजा की हत्या कर दी थी। घटना में नामजद हुए आरोपी प्रवीन को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने 28 अक्तूबर को जिला जेल में दाखिल कर दिया था। सोमवार की शाम उसकी तबीयत खराब हो गई। पुलिस कस्टडी में उसे जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया।
मंगलवार की शाम को करीब साढ़े सात बजे वह शौचालय के लिए गया था। वहीं खिड़की तोड़कर प्रवीन फरार हो गया। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।