फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Municipality runs campaign against plastic

प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका ने चलाया अभियान

Sat, 26 Dec 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Municipality runs campaign against plastic
पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका ने चलाया छापेमारी अभियान - फोटो : DEORIA
प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका ने चलाया अभियान
विज्ञापन

देवरिया। प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका ने शनिवार को अभियान चलाया। मोहन रोड स्थित आधा दर्जन दुकानों पर छापा मारकर 26 किलो पॉलीथिन बरामद हुए। संबंधित दुकानदारों से मौके पर 41 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
सफाई इंस्पेक्टर श्रद्धानंद ने गंदगी फैलाने पर एक दुकानदार से पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल किया। ईओ रोहित सिंह ने दुकानदारों को दोबारा नहीं करने की हिदायत दी। छोटे दुकानदार, ठेला, खोमचा वालों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने का सुझाव दिया। प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ यह कार्रवाई नगर पालिका ने चार महीने बाद की है।
विज्ञापन

कार्रवाई में सुस्ती के चलते शहर में पॉलीथिन का प्रयोग खूब हो रहा है। कपड़ा दुकानों से लगायत पटरी व्यवसायी खुलेआम पॉलीथिन में सामान बेच रहे हैं। छापे के दौरान एई जयराम यादव, जेई अमरेंद्र प्रताप सिंह, सफाई निरीक्षक राजीव शुक्ला, राजस्व निरीक्षक दीपक पति तिवारी, राजेश पांडेय, अमृता राय, डीपीएम अनमोल रत्न सिंह, डीसी मनीष श्रीवास्तव, डीसीओ अभिषेक त्रिपाठी, सफाई लिपिक काशीनाथ पांडेय, विनीत पांडेय, जयप्रकाश, मृत्युंजय पांडेय, सोनू कुमार, दयाशंकर पांडेय, मकबुल अंसारी, अनिल मणि, आशुतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed