फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Municipality gave stand, auto drivers upset due to not getting ride

Deoria News: पालिका ने दिया स्टैंड, सवारी नहीं मिलने से ऑटो चालक परेशान

Mon, 28 Oct 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 28 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Municipality gave stand, auto drivers upset due to not getting ride
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। नगरपालिका परिषद देवरिया की ओर से शहर में तीन जगहों पर ऑटो व टेंपो चालकों को गोरखपुर ओवरब्रिज के पास, कसया ओवरब्रिज के नीचे व भीखमपुर रोड में स्टैंड निर्धारित किया गया है। हालांकि चालक यहां से सवारी नहीं मिलने की बात कह रहे हैं। इसके विरोध में वह लगातार दो दिनों तक धरना भी दे चुके हैं। उधर यातायात पुलिस का कहना है कि शहर में आने की अनुमति चालकों को नहीं दी जाएगी। त्योहारों के ऐन वक्त में चालकों व यातायात पुलिस में ठनने से खरीदारी करने आने वाले यात्रियों को परेशानी होना तय है।

शहर को जाम से मुक्त बनाने के उद्देश्य से पिछले माह से ही यातायात पुलिस ने संचालन व्यवस्था में परिवर्तन किया है। इसके तहत टेम्पो व ऑटो चालको को शहर में आने से सीधे मनाही कर दी गई है। कसया रोड से आने वाले चालकों को ओवरब्रिज पर आने ही नहीं दिया जा रहा है, उन्हें रागिनी मोड़ पर पुल के नीचे से ही सवारी भरने की अनुमति दी गई है। उधर गौरीबाजार, बैतालपुर से आने वाले चालकों को एसएसबीएल इंटर कॉलेज से आगे नहीं आने दिया जा रहा है। भीखमपुर रोड से आने वाले चालकों को मोतीलाल रोड में आने पर पाबंदी लगा दी गई है। कुछ चालक अगर सिविल लाइंस व कचहरी तक आ रहे हैं तो इनका सीधे चालान कर दिया जा रहा है। इससे चालकों में नाराजगी है। निर्धारित जगहों से सवारी नहीं मिलने से वह लगातार दो दिनों तक इस बात को लेकर धरना व प्रदर्शन कर रहे हैं। ऑटो टेंपो चालक यूनियन से जुड़े चालक विजय प्रकाश श्रीवास्तव, गोविंद, सुरेंद्र यादव, विनोद पटेल, उमाशंकर, दीपक पाल, संजय, राजेश, फैयाज खान, मेहउद्दीन, विरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, संतोष यादव, अनिल, गोपाल गुप्ता, सर्वजीत निषाद आदि ने रविवार को बताया कि नगरपालिका की ओर से निर्धारित स्टैंड से सवारी नहीं मिलने से उनकी कमाई नहीं हो रही है। पहले ही उतार देने से हर रोज सवारियों से उनकी रक-झक हो जा रही है। बीच में उतार देने पर लोग पूरा किराया नहीं दे रहे हैं । इससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। ऐसे में उन्हें कसया से आने वाले चालकों को मालवीय रोड तक एवं गौरीबाजार व बैतालपुर से आने वालों को कचहरी चौराहे तक आने की अनुमति दी जाए। ऐसा नहीं होने पर वह सोमवार को भी धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed