फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Municipal elections: the board started laying

निकाय चुनाव : बिछने लगी बिसात, सभी दलों को मजबूत दावेदारों की तलाश

Sun, 09 Apr 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 09 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: the board started laying
सभी दल तैयारी में जुटे, 17 निकायों में चुनावी सरगर्मी पकड़ रही रफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। निकाय चुनाव को लेकर सभी दल तैयारी में जुटे हुए हैं। मजबूत प्रत्याशी की तलाश के लिए वादों से फीडबैक लिया जा रहा है। मुस्लिम और पिछड़े मतदाताओं को अपने पाले में खींचने के लिए सभासद का चुनाव लड़ने वाले मजबूत दावेदार पर दल नजर गड़ाए हुए हैं क्योंकि इसका असर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पर भी पड़ेगा।

जनपद के नगर पालिका परिषद देवरिया, बरहज सहित 17 निकायों में चुनावी सरगर्मी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। सभी की निगाहें दावेदारों पर है। कुशलक्षेम पूछने के बहाने दावेदार लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। अध्यक्ष और सभासद दोनों पद के दावेदार किसी न किसी जरिए अपना संदेश जनता के बीच पहुंचा रहे हैं, ताकि उनकी दावेदारी को मजबूती मिल सके। इसके अलावा दलों के स्तर से भी दावेदारों के बीच छंटनी का काम अंदरखाने में चल रहा है। वार्डों में कौन प्रत्याशी मजबूत रहेगा और किसके जीतने की संभावना है उसके बारे में पार्टी के पदाधिकारी फीडबैक ले रहे हैं। ताकि आने वाले समय में चुनावी वैतरणी पार किया जा सके। राजनीतिक रणनीतिकारों की बातों पर गौर किया जाए तो भाजपा इस तैयारी में है कि अधिकतर सीटों पर वह काबिज हो जाए, क्योंकि पिछले निकाय चुनाव में भाजपा को महज दो सीटें मिली थीं। मुख्य विपक्षी दल सपा भी दमदारी के साथ मैदान में उतरने का खाका तैयार कर रही है। पिछले चुनाव में सपा का बेहतर प्रदर्शन भी रहा है। वहीं पूरे जिले में बरहज नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर बसपा का कब्जा था, जिसे वह बरकरार रखने के लिए दमदार दावेदार की तलाश में है। वहीं सभी राजनीतिक दल सभासद प्रत्याशी के चयन में भी बेहद गंभीरता दिखा रहे हैं। उनका मानना है कि अगर सभासद पद का जिताऊ प्रत्याशी है तो उसका फायदा उसे मिलेगा। उसके पक्ष में पड़ने वाला वोट अध्यक्ष को भी मिलेगा।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed