फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Multipurpose seed store to be built in Barhaj

Deoria News: बरहज में बनेगा मल्टीपरपज सीड स्टोर

Fri, 22 Nov 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 22 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose seed store to be built in Barhaj
बरहज। स्थानीय ब्लॉक परिसर में 121.87 लाख की लागत से राजकीय कृषि विभाग की ओर से मल्टीपरपज सीड स्टोर का निर्माण कार्य कराया जाएगा। टेक्निकल टीम ने बृहस्पतिवार को स्थलीय निरीक्षण करते हुए चिंहांकन कराया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री, सांसद कमलेश पासवान और क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने पूर्व में प्रस्ताव किया था। जिस पर शासन ने मुहर लगा दिया है। जिसको लेकर लोगों में हर्ष है।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय के निकट कृषि विभाग का मल्टीपरपज स्टोर बनाया जाना है। दोपहर बाद करीब तीन बजे जेई विनोद मणि के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टेक्निकल टीम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने बड़े बाबू अंजनी कुमार पांडेय के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। जहां चिंहांकन कराया। टेक्निकल टीम के अनुसार 25-25 मीटर लंबाई और चौड़ाई में मल्टीपरपज सीड स्टोर भवन का निर्माण कराया जाएगा।
जिसमें गोदाम, कार्यालय, वाशरूम, शौचालय आदि का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से कुछ धन अवमुक्त हो गया है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि टेक्निकल टीम की ओर से खाका तैयार किया गया है। जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed