{"_id":"5f17319c8ebc3e63906f1815","slug":"msi-deoria-news-gkp359014212","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमआई गोदाम से कम राशन मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमआई गोदाम से कम राशन मिलने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। जयनगर स्थित एसएमआई गोदाम पर राशन लेने आए कोटेदार के पति ने घटतौली मिलने पर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए धरना पर बैठने की चेतावनी दी। तेवर देख गोदाम इंचार्ज हरकत में आए और उन्होंने वाजिब राशन कोटेदार के पति को मुहैया कराया।
मंगलवार को एसएमआई गोदाम पर कपरवार की कोटेदार गीता देवी की दुकान के लिए 81.6 क्विंटल गेहूं और 41.24 क्विंटल चावल गाड़ी पर लोड किया गया। प्राइवेट धर्मकांटे पर तौल कराने पर 3.40 क्विंटल कम राशन मिला। कोटेदार के पति चिरकुट सिंह शिकायत लेकर एसएमआई गोदाम पहुंचे। वहां तैनात कर्मचारी महज एक क्विंटल राशन देने को तैयार हुए। 50 किग्रा गोदाम के मेंटेनेंस खर्च के रुप में काटने की बात कह रहे थे। जिस पर कोटेदार के पति ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। वहीं धरना पर बैठने की चेतावनी दी। एसएमआई के आने के बाद उन्हें मानक के अनुसार राशन आवंटित किया गया। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।