फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mp ramapati ram tripathi inaugurates oxygen plant

ऑक्सीजन प्लांट का सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने किया उद्धाटन

Tue, 23 Nov 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
mp ramapati ram tripathi inaugurates oxygen plant
ऑक्सीजन प्लांट का सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने किया उद्धाटन
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में मंगलवार को डेमोक्रेसी पीपल फाउंडेशन एवं जागृति के सहयोग से लगे ऑक्सीजन प्लांट का सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि इस प्लांट से करीब 80 मरीजों को एक साथ ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। एक हजार लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले इस प्लांट से अस्पताल आत्मनिर्भर होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जागृति उद्यम केंद्र के संस्थापक शशांक मणि ने कहा कि कोरोना काल में ‘जागृति’ ने जनसेवा का बड़ा काम किया था। प्रधानमंत्री और सांसद को जब भी क्षेत्र के विकास के लिए मेरी जरूरत पड़ेगी, पूरी निष्ठा के साथ काम करूंगा। एक करोड़ की लागत से लगे ऑक्सीजन प्लांट से जनपद वासियों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस दौरान एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, डॉ. एचके मिश्रा, पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल, विजय बहादुर दुबे, राधेश्याम शुक्ला, रजत श्रीवास्तव, विश्वास पांडेय, विकास शाही, विवेक विश्वकर्मा, अश्वनी मणि, विजय यादव, अभिषेक बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed