फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mounters won trophy

जेल प्रीमियर लीग में टाइटंस टीम को हरा माउंटर्स ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

Thu, 11 Mar 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
mounters won trophy
जेल प्रीमियर लीग में टाइटंस टीम को हरा माउंटर्स ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया
विज्ञापन

देवरिया। जिला कारागार में चल रहे जेल प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला बुधवार को माउंटर्स व टाईटंस की टीम के बीच खेला गया। इसमें माउंटर्स की टीम ने मैच जीता और ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश शिवेंद्र मिश्र ने टास कराकर मैच का शुभारंभ कराया।

फाइनल मैच में टास जीतकर माउंटर्स की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे टाईटंस की टीम के खिलाड़ियों ने दस ओवर में 43 रन बनाया। जवाब में उतरी माउंटर्स की टीम ने आठवें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने कहा कि बंदियों को स्वस्थ रखने तथा उनमें सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेल प्रीमियर लीग का आयोजन एक मार्च से किया गया। इसमें कारागार की कुल नौ टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों को एक-दूसरे से मैच खेलने का अवसर दिया गया। अंक एवं औसत रन रेट के आधार पर टाइटंस और माउंटर्स की टीमें फाइनल में पहुंचीं। मुख्य अतिथि न्यायाधीश शिवेंद मिश्र ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। साथ ही मैन आफ द मैच, मैन आफ द सीरीज, बेस्ट प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. हरिपाल विश्वकर्मा, उप जेलर राजेश कुमार, वंदना त्रिपाठी, कारापाल जितेंद्र प्रताप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed