{"_id":"6a2859f0c7e9d8112004dfd7","slug":"motorcyclist-injured-in-road-accident-dies-deoria-news-c-208-1-deo1033-184079-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में घायल बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में घायल बाइक चालक की मौत
Tue, 09 Jun 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र में तीन जून को हुए सड़क हादसे में घायल बाइक चालक प्रकाश लाल श्रीवास्तव की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले हादसे में घायल महिला की मौत हो चुकी है। पकड़ी नरहिया गांव निवासी प्रकाश लाल श्रीवास्तव तीन जून को बाइक से रामपुर बुजुर्ग जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक कुत्ता सामने आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। हादसे में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं। बाद में उसकी मौत हो गई थी।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रकाश लाल श्रीवास्तव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर होने पर बाद में पीजीआई के लिए रेफर किया गया।
परिजनों के अनुसार, दुर्घटना के बाद से ही वह कोमा में थे। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।