फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Motherland is greater than heaven: Shiv Pratap Shukla

अपनी मातृभूमि स्वर्ग से भी महान है : शिवप्रताप शुक्ल

Wed, 14 Sep 2016 11:14 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 14 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
 Motherland is greater than heaven: Shiv Pratap Shukla
भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ल - फोटो : रव‌िकांत उपाध्‍याय
बरहज। योगिराज अनंत महाप्रभु जी की 240वीं जयंती महोत्सव नगर के परमहंसाश्रम पर शुरु हुई। तीन दिवसीय जयंती महोत्सव के पहले दिन बुधवार को मुख्य अतिथि रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि भारत देश ही नही, विश्व की गौरवशाली भूमि भी है। यहां देवताओं के अलावा ऐसे संत भी हुए जिनके कार्यों को अनुसरण कर कई देशों ने अपनी बिगड़ती संस्कृति की रक्षा तक कर ली। ऐसे ही लोगों के चलते हमारा देश विश्व पटल पर छाया हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्व में कोई ऐसा देश नही है जो अपने देश को मां का दर्जा दे, लेकिन हम भारतीयों ने अपने देश को माता और मातृभूमि को स्वर्ग से महान माना है। उन्होंने अनंत महाप्रभु के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत महाप्रभु के चित्रपट पर माला पहनाकर व पूजन की गई।
विज्ञापन


इस दौरान परमहंसाश्रम पीठाधीश्वर आंजनेय दास, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री उपेंद्र शुक्ल, पूर्व मंत्री अछैवरलाल गोंड़, विनय तिवारी, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, नरेंद्र मिश्र पप्पू, पर कुशेश्वर जी महाराज, प्रपन्नाचार्य महाराज, हरिओम चरण जी आदि रहे। जयंती कार्यक्रम के बाद सांसद बगल के महाविद्यालय परिसर में गए जहां उन्होंने बाबा राघवदास एवं भगवानदास के मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed