{"_id":"67bb7295587dfcd4b50cc027","slug":"mother-was-beaten-and-injured-during-partition-case-registered-deoria-news-c-208-1-deo1004-147851-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बंटवारे में मां को मारपीट कर किया घायल, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बंटवारे में मां को मारपीट कर किया घायल, केस
Mon, 24 Feb 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में आपसी बंटवारे को लेकर भाइयों ने अपनी मां को ही मारपीट कर घायल कर दिया। घायल मां ने शनिवार को थाने में अपने पुत्रों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर आगे कार्रवाई में जुटी है।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के नौतन टोला रमन छपरा निवासी जलेसरा देवी पत्नी स्व. फुलेसर विश्वकर्मा ने अपने ही बेटों और बहुओं पर आरोप लगाया है कि सभी ने मिलकर मुझे शुक्रवार को मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें कमलेश, दिलीप व दीप नारायण और उनकी पत्नियां शामिल रहीं, जबकि जलेसरा देवी के दो बेटे रमेश और दिनेश मारपीट में शामिल नहीं थे। जलेसरा देवी अपने बेटे दिनेश के साथ में रहती हैं और एक वर्ष पूर्व दिनेश को पुश्तैनी दस कट्ठा खेत में से पांच कट्ठा दिनेश को बैनामा कर दी थीं। तभी से भाइयों और मां के बीच विवाद चला आ रहा है। जलेसरा देवी की तहरीर पर पुलिस कमलेश, दिलीप व दीप नारायण सहित तीनों की पत्नियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में लगी है।