फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mother of three children sold by aunt on pretext of providing employment in Sambhal

Deoria News: संभल में रोजगार दिलाने के बहाने मामी ने तीन बच्चाें की मां को बेचा

Tue, 14 Apr 2026 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mother of three children sold by aunt on pretext of providing employment in Sambhal
बरहज। नगर पालिका क्षेत्र के एक वार्ड में छठ पर्व पर मायके आई तीन बच्चों की मां को रिश्ते की मामी ने संभल में रोजगार दिलाने का झांसा देकर बेच दिया। संभल जिले के सकतपुर गांव में बंधक बनाई गई महिला लोगों के चंगुल से छूट कर 10 दिन पूर्व घर पहुंची और मामी की करतूत परिजनों को बताई। पुलिस को तहरीर देकर मामी समेत इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि मंदिर में जबरिया शादी भी करा दी गई थी। लोगों ने पांच माह तक घर में बंधक बनाकर रखा था। उसने पुलिस को बताया कि इस नेटवर्क में शामिल लोगोंं ने बैतालपुर की दो महिला और एक किशोरी को भी बेचा है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के एक वार्ड के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व कपरवार क्षेत्र में की थी। महिला की दो पुत्र और एक पुत्री है। पति के साथ कपरवार पुलिस चौकी पर पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि छठ पर्व पर पिता की तबीयत खराब थी, उन्हें देखने मायके आई थी। पड़ोस की रहने वाली रिश्ते की मामी समेत दो अन्य महिलाओं ने संभल जिले में रोजगार दिलाने का झांसा देकर वहां ले गईं और डेढ़ लाख रुपये में बेच दी। सभी महिलाएं मोबाइल व अन्य सामान अपने कब्जे में लेकर वापस चली आईं।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दिन बाद मंदिर में संभल के सकतपुर के लोगों ने जबरन शादी करा दी। विरोध करने पर मारने-पीटने की धमकी देने लगे। महिला का आरोप है कि इसके साथ बेची गईं अन्य महिलाएं और किशोरी तीन दिन बाद किसी तरह भाग निकलीं, लेकिन उसे बंधक बना लिया गया। बरहज थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि मामला गंभीर है। आरोप की सत्यता की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed