{"_id":"6861831a53fd339ab1084cb5","slug":"mother-of-four-children-marries-her-lover-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-157075-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चार बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चार बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ रचाई शादी
Sun, 29 Jun 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। एक गांव की रहने वाली चार बच्चों की मां घर से भाग कर प्रेमी संग विवाह रचा ली। इस मामले में महिला के पिता ने ससुराल वालों पर उसे लापता करने का आरोप लगाया था।
थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली युवती ने नौ वर्ष पूर्व अपने ही गांव के रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग में निकाह कर लिया था। इसी बीच उससे चार बच्चे भी पैदा हो गए।
घर की माली हालत सुधारने के लिए पति विदेश कमाने चला गया। इस दौरान उसके घर पडरौना कोतवाली क्षेत्र के उसके ननद के गांव का एक लड़का आने-जाने लगा। इसी बीच दोनों की आंखें चार हो गईं। मौका पाकर युवक ने एक सप्ताह पहले चार बच्चों की मां को भगा ले गया। घटना की जानकारी होने पर विवाहिता की सास मायके वालों से उलहना देने गई तो नाराज होकर उसके पिता ने अपनी पुत्री को लापता करने का आरोप ससुराल वालों पर लगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गई। शनिवार को सूचना मिली कि दोनों ने गोरखपुर में कोर्ट मैरिज कर ली है। परिजन जब वहां पहुंचे तो दोनों किसी की बात नहीं सुने और वह अपने प्रेमी के साथ चली गई, जबकि उसका पति विदेश में ही है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि दोनोंने कोर्ट मैरिज कर ली है।