फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mother in agony, waiting for her son's body.

बेटे के शव के इंतजार में तड़प रही मां, पिता नि:शब्द

Sat, 25 Jul 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mother in agony, waiting for her son's body.
गौरी बाजार। विदेश में बेटे की पांच दिन पहले हुई मौत और उसके शव का पल-पल इंतजार कितना असहनीय और पीड़दायक होगा, यह अभिषेक के माता-पिता से अधिक कोई नहीं समझ सकता।
विज्ञापन

इकलौते बेटे की असमय मौत ने दंपती को स्तब्ध कर दिया है। कलेजे पर पत्थर रखकर मां बेटे के शव का इंतजार कर रही है। वहीं पिता नि:शब्द है और आते-जाते लोगों को बस देख रहे हैं।
विज्ञापन

अभिषेक ने समुद्र में नाविक बनने का हुनर देवरिया शहर के एक इंस्टीट्यूट से सीखा था। शुक्रवार को दोपहर बाद जब इंस्टीट्यूट के लोग उसके घर पहुंचे तो एक बार फिर एक वर्ष पूर्व की उसके ट्रेनिंग से जुड़ी यादें ताजा हो गई। इंस्टीट्यूट से जुड़े सोनू ने अभिषेक के पिता कौशल कुमार निषाद को ढांढ़स बंधाने का प्रयास किया, मगर पिता की हालत देख खुद सोनू के भी बोल नहीं पाए बल्कि फूट कर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास रूसी हमले में अभिषेक की 19 जुलाई की रात में मौत हो गई थी। घटना के दूसरे दिन शाम को परिवार वालों को बेटे की मौत की सूचना मिली।
घटना के बाद से सबकी नजर अभिषेक के शव के अंतिम दर्शन पर है। गांव में अब माहौल गमगीन है। अभिषेक के लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed