{"_id":"68b8980d6cf9607fc50a7f33","slug":"mother-filed-a-named-complaint-regarding-her-sons-kidnapping-deoria-news-c-208-1-deo1010-162340-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मां ने बेटे के अपहरण की नामजद तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मां ने बेटे के अपहरण की नामजद तहरीर दी
Thu, 04 Sep 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम बौलिया पांडेय निवासी दुर्गावती देवी ने गांव के कुछ लोगों पर बेटे की पिटाई व अपहरण का आरोप लगाया है। महिला ने बेटे के हत्या की भी आशंका जताई है। पुलिस इसे दोनों पक्षों का पुराना विवाद मान रही है।
तहरीर में महिला ने बताया है कि उसका बेटा पुनीत मौसी के लड़के को एक स्कूल में छोड़कर बाइक से पीछे बैठकर घर आ रहा था। रास्ते में गांव के चार पहिया सवार कुछ लोगों ने बेटे को रोककर मारने-पीटने लगे। कुछ लोगों के बीच-बचाव करने पर बेटा भागने लगा तो उसे पकड़ कर जबरन वाहन में बैठा लिया और कहीं लेकर चले गए। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद