फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mother dies in CHC, negligence alleged

Deoria News: सीएचसी में प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप

Thu, 25 Sep 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 25 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Mother dies in CHC, negligence alleged
निकहत परवीन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार। सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही से तीन दिन पहले प्रसव के चार घंटे बाद प्रसूता की मौत हो गई। इसके बाद मासूम के सिर से मां का साया उठ गया। परिवार के लोगों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, खीरी मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय निकहत परवीन की शादी बरहज क्षेत्र में हुई थी। फिलहाल वह मायके में थी। सोमवार की शाम उसे प्रसव पीड़ा होने लगी तो परिजन सीएचसी लार पर ले गए। शाम करीब 6:30 बजे नार्मल डिलीवरी से बच्ची पैदा हुई। कुछ घंटे बाद रक्तस्राव होने लगा।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
हालत बिगड़ते देख मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। रात करीब 10 बजे मेडिकल काॅलेज पहुंचने पर चिकित्सक ने प्रसूता को देखा तो कहा कि इसकी मृत्यु रास्ते में ही हो गई है। यह सूचना पाते ही पति साजिद अहमद और परिजनों में चीख-पुकार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसूता के शव को लेकर परिजन देर रात उसके ससुराल बरहज चले गए, जहां मंगलवार को दोपहर बाद कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। तीन वर्षीय बच्ची खुशी व एक दिन की जन्मी बच्ची पर से मां का साया उठ जाने से परिजनों के साथ ही जानने वाले का मन द्रवित हो गया।

प्रसूता बरहज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी के भतीजे की पत्नी थी। उधर, सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि प्रसूता के इलाज में लापरवाही नहीं बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed