{"_id":"68715a9a2d7dd2c937088144","slug":"mother-beats-daughter-for-protesting-against-giving-her-mobile-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-158077-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेटी को मोबाइल देने का विरोध करने पर मां को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेटी को मोबाइल देने का विरोध करने पर मां को पीटा
Sat, 12 Jul 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की शाम को मां के साथ टहलने निकली किशोरी को गांव का ही युवक जबरन मोबाइल देकर बात करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी के घर वालों ने किशोरी की मां और चचेरे मामा की पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि आरोपी शीतल माझा गांव निवासी अंकुल यादव, अंकित और एक अज्ञात महिला पर केस दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार, गोर्रा नदी के किनारे स्थित एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बेटी के साथ सड़क पर टहलने जा रही थी। इस दौरान गांव का युवक बेटी के हाथ में जबरन मोबाइल देने लगा। विरोध करने पर युवक से कहासुनी के बाद विवाद होने लगा। इसके बाद उसके घर वाले आ गए और महिला की पिटाई करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के चचेरे भाई को भी पीट दिया। संवाद