फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mos provided smart phone to 304 anganbadi workers

राज्यमंत्री ने 304 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे स्मार्ट फोन

Wed, 13 Oct 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
mos provided smart phone to 304 anganbadi workers
राज्यमंत्री ने 304 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे स्मार्ट फोन
विज्ञापन

रुद्रपुर। बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग की ओर बुधवार को रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में स्मार्ट फोन बांटा गया। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने 304 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन दिया।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी की बहनों ने संकट के समय में ‘नारी तू नारायणी’ को सार्थक कर दिया। उनके समर्पण से यूपी कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाने में कामयाब हुआ। आंगनबाड़ी की बहनें अब स्वस्थ भारत मिशन की जान बन गई हैं। उन्होंने पूरी निष्ठा से आपदा के समय में देश की सेवा की है। कोरोना संकट के दौरान कांटेक्ट ट्रेसिंग में सबसे अधिक योगदान देने वाली बहनों ने अपने जान की बाजी लगाकर मानवता की सेवा की। यूपी सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सूचना के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और दक्ष बनाने के लिए मुफ्त स्मार्ट फोन दे रही है। स्मार्ट फोन जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को गति देने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। बहने नवजात शिशुओं को कूपोषण से बचाने से लेकर गर्भ में उनकी रक्षा करने और उनके पोषण और शिक्षण का गुरूतर दायित्व लेकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी बहनों की निष्ठा और कर्तव्यबोध को देखते हुए उनके मानदेय में योगी सरकार ने बढोत्तरी की है। पूर्वांचल में संचारी रोगों का खात्मा करने में संचार सुविधाओं से लैश हो रही आंगनबाड़ी की बहनें अब और कारगर सिद्ध होंगी। इस अवसर पर डीपीओ कृष्णकांत राय, सीडीपीओ दयाराम, गोपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख ऊषा पासवान, रीचा पांडेय, विमल सिंह, प्रफुल्ल सिंह, एसपी सिंह, रवि विश्वकर्मा, धीरेंद्र सागरकमव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed