फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   More than 20 villages in darkness due to power failure

Deoria News: दो दिनों से बिजली ठप होने से 20 से अधिक गांव अंधेरे में

Thu, 18 May 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
More than 20 villages in darkness due to power failure
विकासखंड बनकटा के बनकटिया दुबे बिजली सब स्टेशन का मामला
विज्ञापन

- सात हजार से ऊपर की आबादी अंधेरे में रहने को विवश, फसलों की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे लोग
- उपभोक्ताओं ने जिम्मेदारों पर लगाया समस्या की अनदेखी करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहनपुर। विकास खंड बनकटा के विद्युत सब स्टेशन बनकटिया दुबे अंतर्गत 20 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति पिछले द़ो दिनों से ठप है। इसके चलते इन गांवों के सात हजार से ऊपर की आबादी भीषण गर्मी में अंधेरे में रहने के लिए विवश है। इससे इन गांवों के उपभोक्ताओं में हाहाकार मचा है। उनका आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार सुन नहीं ले रहे हैं।
बनकटिया दुबे बिजली सब स्टेशन अंतर्गत सोहनपुर, कोठा, बनकटिया दुबे, जंजीरहा, कारेकट, पचरुखिया, इंगुरी, जैतपुरा, चौधुर छापर, अवगा, करेकट, रामपुर बुजुर्ग, सिकरहटा सहित आसपास के अन्य गांव सम्मिलित हैं। इन्हें इसी विद्युत सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति की जाती है। इन गांव के विद्युत उपभोक्ता धर्मेंद्र गुप्ता, जितेंद्र मद्देशिया, धनंजय राय, चंद्रभान कुशवाहा, अवधेश सिंह, शिवजी गुप्ता आदि ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले दो दिनों से उनके यहां विद्युत आपूर्ति ठप है। इस भीषण गर्मी में दिन तो पेड़ों के छांव के नीचे काट ले रहे हैं। लेकिन रात में अंधेरा रह रहा है और भीषण गर्मी में वे समस्या झेल रहे हैं। लोगों को पानी से लेकर मोबाइल चार्ज तक के लिए दिक्कतें हो रही है। कई को तो मोबाइल चार्ज कराने भाटपाररानी आना जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी घरों की महिलाओं और बच्चों को भीषण गर्मी में हो रही है। उन्होंने बताया कि अब तक अनेक बार जिम्मेदारों को लिखित और मौखिक सूचना दी जा चुकी है। लेकिन विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। उनके गन्ने, मूंग आदि की फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जाती है तो वे विवश होकर विद्युत सब स्टेशन बनकटिया दुबे का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

---------
लोकल फाल्ट के चलते यह दिक्कत हो रही है। कहां पर फाल्ट है पकड़ में नहीं आ रहा है। इसके लिए टेस्टिंग टीम लगी हुई है। तब तक विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनी सिंह, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed