{"_id":"6a4e9e4a4d66cad32e0fa945","slug":"monsoon-active-in-northeast-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1379363-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पूर्वांचल में मानसून सक्रिय, दिनभर छाए रहे बादल, हल्की बारिश भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पूर्वांचल में मानसून सक्रिय, दिनभर छाए रहे बादल, हल्की बारिश भी
Thu, 09 Jul 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद पूर्वांचल में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे कमजोर पड़ा मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।
इसके चलते बुधवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही रही। दोपहर बाद दो बार रुक-रुककर बारिश भी हुई। हालांकि इससे उमस में कोई कमी नहीं आई है।
मंगलवार की शाम से ही हवा का रुख बदलने लगा था। देर रात देवरिया शहर में कुछ देर के लिए बारिश हुई। बुधवार की सुबह आसमान साफ था, लेकिन 10 बजते-बजते बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। महज 10 मिनट में ही बारिश थमी और तेज धूप निकल आया। दोपहर बाद फिर बादल छाए और शाम को रुक रुककर बारिश हुई। मौसम विभाग गोरखपुर के अनुसार अगले तीन दिन तक पूर्वांचल में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान अच्छी बारिश के आसार हैं।
बुधवार को हुई बारिश के बाद किसानों को थोड़ी राहत मिली है। जिनके खेत में धान की रोपाई 10 दिन पहले हो गई थी, वे यूरिया के छिड़काव की तैयारी में जुट गए हैं।