{"_id":"669d78356db37ae27b01e714","slug":"monkey-jumps-on-bike-injured-woman-dies-after-falling-deoria-news-c-208-1-deo1004-130793-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक पर कूदा बंदर, गिरकर घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक पर कूदा बंदर, गिरकर घायल महिला की मौत
विज्ञापन
- इलाज के दरम्यान मेडिकल कॉलेज में घायल महिला ने तोड़ा दम
- भाई के साथ बाइक पर सवार होकर मायके जा रही थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के गौरकोठी गांव से एक महिला अपने भाई के साथ बाइक से मायके जा रही थी। इसी बीच बाइक पर एक बंदर कूद गया। इससे महिला डर कर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मायके व ससुराल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कुशहरी घाट पर रविवार को महिला का दाह संस्कार कर दिया गया।
क्षेत्र के गौरकोठी के टोला चकिया निवासी चिंता देवी (30) पत्नी मणि कुशवाहा शनिवार की शाम अपने भाई के साथ मायके बिहार के गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर जा रही थी। विजयीपुर थाना क्षेत्र के घाट बंधौरा चौराहे पर एक काला बंदर बाइक पर कूद गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को ग्रामीणों ने प्राथमिक चिकित्सालय विजयीपुर भेज दिया, जहां उपचार के बाद डाॅक्टरों ने देवरिया रेफर कर दिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसके बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन देर रात शव लेकर अपने गांव चले गए। महिला का शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। रविवार की सुबह परिजनों ने कुशहरी घाट पर महिला का दाह संस्कार कर दिया गया।