फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Monkey pushed woman from roof in Deoria, died due to fall

Deoria News: देवरिया में बंदर ने महिला को छत से दिया धक्का, गिरने से हुई मौत

Wed, 18 Jan 2023 10:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Jan 2023 10:59 AM IST
सार

भटनी के बास घांटी गांव निवासी सुगंधी देवी (58) पत्नी हरिकांत राय शाम को छत से कपड़ा उतारने गईं थीं। तभी एक बंदर ने उन्हें पीछे से धक्का दे दिया। इससे वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार के लोग भटनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Monkey pushed woman from roof in Deoria, died due to fall
सांकेतिक। - फोटो : Social Media

विस्तार

देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के बास घांटी गांव में मंगलवार की शाम छत पर कपड़े उतारने गई एक अधेड़ महिला को बंदर ने धक्का दे दिया। इससे वह छत से नीचे गिर र्गइं। परिजन भटनी स्थित पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


भटनी के बास घांटी गांव निवासी सुगंधी देवी (58) पत्नी हरिकांत राय शाम को छत से कपड़ा उतारने गईं थीं। तभी एक बंदर ने उन्हें पीछे से धक्का दे दिया। इससे वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार के लोग भटनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर लेकर चले आए।
विज्ञापन


पिछले दो माह से गांव में बंदरों का उत्पात बढ़ गया है। गांव के ही त्रिलोकी राय, बृजकिशोर राय, आनंद ठाकुर, अमृत राज सिंह, मनन राय, राजेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोगों को बंदर काट चुका है। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश सिंह ने कहा कि वन विभाग को आईजीआरएस भी किया गया है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ नाराजगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed