फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   money afternoon from ATM

दोपहर बाद एटीएम से मिले नोट

Tue, 29 Nov 2016 10:40 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 29 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
money afternoon from ATM
विकास भवन स्थित इलाहाबाद बैंक के बाहर ग्राहकों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। शहर और देहात इलाके में स्थित बैंक में कैश की किल्लत दूर नहीं हो सकी हैं। 500 और 2000 रुपये मिलने से ग्राहकों में नाराजगी है। नाराज ग्राहकों ने देसही देवरिया रोड कुछ देर के लिए बाधित कर दिया। उधर शहर के एटीएम में दोपहर के बाद कैश भरा गया।
विज्ञापन


इसके बाद कतार में खड़े लोगों को रुपये मिले। शहर और देहात की बैंक शाखाएं मंगलवार को रुपये की कमी से जूझती रही। शहर के कुछ बैंक शाखाओं को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश जगहों पर 2000 रुपये बांटे गए जबकि देहात की बैंक शाखाओं में 500 रुपये दिए गए। शहर के राघवनगर स्थित आईडीबीआई बैंक में निर्धारित रुपये बांटें गए। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, केनरा बैंक, इंडियन बैंक आदि शाखाओं में सैकड़ों लोगों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन



देसही देवरिया के पूर्वांचल बैंक में 11 बजे तक रुपये का वितरण शुरू नहीं हुआ इस पर कतार में खड़े लोग भड़क उठे। चौराहे की सड़क को जाम कर दिया। पुलिस के मान मनौव्वल पर जाम समाप्त हुआ। हरैया बसंतपुर  में 11 बजे के बाद 500-500 रुपये बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरवामीर छापर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 1000 रुपये मिला। विकास भवन, कोतवाली रोड आदि एटीएम में दोपहर के बाद  कैश लोड किया गया इसके बाद रुपये मिल सके। यहां पर सुबह से लोगों की कतार लगनी शुरू हो  गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed