{"_id":"649dc380404c1a390904768d","slug":"molesting-a-teenager-who-went-to-cut-fodder-brother-beaten-up-on-protest-uproar-deoria-news-c-7-1-224398-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चारा काटने गई किशोरी से छेड़खानी, विरोध पर भाई की पिटाई, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चारा काटने गई किशोरी से छेड़खानी, विरोध पर भाई की पिटाई, हंगामा
विज्ञापन
खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव का मामला, मुंडेरा चौराहे पर जमकर हुआ हंगामा
मौके पर पुलिस पहुंच गई, प्रधान प्रतिनिधि सहित तीन हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में चारा काटने गई एक किशोरी से बृहस्पतिवार शाम कुछ मनबढ़ों ने छेड़खानी की। इसकी उलाहना देने गए भाई की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। इसके बाद गांव के चौराहे पर भी दोनों पक्ष भिड़ गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। प्रधान प्रतिनिधि सहित तीन को पुलिस हिरासत में ली है। उधर, पीड़िता थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार शाम को गांव के बाहर पशुओं का चारा काटने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे। इसमें एक युवक किशोरी का हाथ पकड़ उससे छेड़खानी करने लगा और दुपट्टा हाथ में खींच लिया। फिर मोबाइल नंबर मांगने लगा। किशोरी चीखने चिल्लाने लगी तो धमकी देते हुए मनबढ़ भाग निकले। किशोरी घर पहुंच आप बीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता का भाई गांव के चौराहे पर आरोपी को रोककर उलाहना दिया तो वह नाराज हो गया। कुछ देर बाद आरोपी अपने साथियों के साथ चौराहे पर पहुंचा और पीड़िता के भाई की जमकर पिटाई शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से लोग चौराहे इकठ्ठा हो गए और मारपीट शुरू हो गई। उधर, मामला बढ़ते देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सदर कोतवाल राहुल सिंह और खुखुंदू इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने लोग इधर-उधर भाग निकले। पुलिस ने आरोपी और पीड़िता के भाई सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छेड़खानी को लेकर गांव के चौराहे पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पीड़िता ने तहरीर दी है। प्रधान प्रतिनिधि सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।