फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Molestation case against Tehsildar of Rudrapur harassment on pretext of marriage

Deoria News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था तहसीलदार, दुष्कर्म का केस दर्ज

Wed, 31 May 2023 05:49 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 31 May 2023 05:49 PM IST
सार

 पीड़ित युवती का आरोप है कि तहसीलदार उसे शादी का झांसा देकर चार माह से यौन शोषण कर रहे थे। उन्होंने दो माह पहले उसे दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। जब उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Molestation case against Tehsildar of Rudrapur harassment on pretext of marriage
आरोपी रुद्रपुर तहसीलदार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में एक युवती की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने रुद्रपुर के तहसीलदार अभयराज के खिलाफ दुष्कर्म और दवा खिलाकर जबरन गर्भपात कराने का केस दर्ज की है। पीड़ित महिला ने तहसीलदार पर चार माह से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उसने तहसीलदार की डीएम से शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने मामले को एसपी से जांच करने को कहा था। रुद्रपुर के सीओ जिला जीत मामले की जांच कर रहे थे।

विज्ञापन


मंगलवार को सीओ दफ्तर में बयान देने गई युवती का तहसीलदार से विवाद हो गया। उसने तहसीलदार और उनके सहयोगियों पर मारपीट कर जबरन स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर बनवाने का आरोप लगाया। बुधवार को वह दोबारा डीएम ऑफिस पहुंच गई। मामला चर्चा में आने के बाद पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पीड़िता की तहरीर पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को अभियोग पंजीकृत कर जांच का निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर पुलिस ने तहसीलदार अभयराज पर दुष्कर्म, मारपीट और दवा खिलाकर गर्भपात कराने की धारा में केस दर्ज की। पीड़ित युवती का आरोप है कि तहसीलदार उसे शादी का झांसा देकर चार माह से यौन शोषण कर रहे थे। उन्होंने दो माह पहले उसे दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। जब उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो तहसीलदार ने अपने चेंबर में बुलाकर पिटाई की। युवती ने न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की धमकी दी है। इस बाबत आरोपी तहसीलदार अभयराज ने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद है। जांच में सच्चाई का खुलासा हो जाएगा। कोतवाल उमेश बाजपेयी ने कहा कि तहसीलदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed