फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mohan singh wife prtoesteted daughter kanaklata

मोहन सिंह का नाम बदनाम कर रहीं कनकलता

Sun, 03 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 03 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी चिंतक रहे पूर्व सांसद मोहन सिंह की संपत्ति को लेकर बेटियों के बीच शुरू हुए विवाद में पत्नी उर्मिला देवी भी आगे आ गई हैं। रविवार को दिवंगत मोहन सिंह की पत्नी उर्मिला देवी ने छोटी बेटी रीता सिंह और पौत्र प्रतीक (रीता के बेटे) के साथ भुजौली स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति मोहन सिंह के नाम को कनकलता बदनाम कर रही हैं। संपत्ति विवाद का मामला सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव तक पहुंच गया है।


प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में उनके पति मोहन सिंह का बड़ा नाम था। उन्होंने अपनी संपत्ति का वसीयतनामा लिखा था। इसमें दिल्ली का मकान कनकलता सिंह और गाजियाबाद का मकान रीता सिंह के हिस्से में आया। देवरिया के भुजौली कॉलोनी के कैंप कार्यालय को उन्होंने आधा-आधा बांट दिया था।
विज्ञापन


वह खुद बैठकर हिस्सा लगवा दी थीं। इसके बाद भी बड़ी बेटी सांसद कनकलता सिंह ने छोटी बेटी रीता सिंह के हिस्से में छज्जा निकाल लिया है। इस मामले में देवरिया सिविल कोर्ट में वाद दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार को उनकी बेटी रीता और पौत्र प्रतीक ऊंचा करा रहे थे तो समाजवादी पार्टी के नेता उमेेश नारायण शाही और सुनील सिंह ने मजदूरों को मारने की धमकी देकर भगा दिया था। इसकी तहरीर पुलिस अधीक्षक को दी गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव तक पहुंचाया गया है।

 उनका कहना है कि जब बंटवारा हो गया है तो सभी को अपने हिस्से में रहना चाहिए। बतादें कि जिस दीवार का काम रोका गया था। वह काम शुरू हो गया है। प्रेसवार्ता के दौरान दीवार के निर्माण का काम चल रहा था। 


उधर, दो दिन पूर्व जब यह मामला उठा था तो सांसद कनकलता सिंह ने साफ किया था कि पिता की संपत्ति को लेकर किसी तरह का विवाद की स्थिति न आए, इसके लिए वह पहले दिन से ही बहन और परिवार के अन्य सदस्यों को समझाती रही हैं। सांसद का कहना था कि पिता के नाम को बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। परिसर में आधे से अधिक हिस्सा खाली छोड़ रखा है।
कोट--
एसपी ने जांच के लिए मुझे लिखा है। आज छुट्टी के कारण प्रार्थना पत्र मुझे नहीं मिला है। मिलने पर देखा जाएगा।
-सुशील कुमार सिंह, सीओ देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed