{"_id":"57715efd4f1c1ba32c79a810","slug":"modi-to-learn-from-the-fate-of-dictators","type":"story","status":"publish","title_hn":"तानाशाहों के हश्र से सीख हासिल करें मोदी: आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तानाशाहों के हश्र से सीख हासिल करें मोदी: आप
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने विधायकों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया।
आम आदमी पार्टी ने विधायकों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के पीछे भाजपा की साजिश है। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाहों के हश्र से सीख लेने की बात कही।
नगर संयोजक लल्लन जायसवाल और जिला प्रवक्ता अवधेश यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता सोमवार को दिन में 11 बजे सुभाष चौक पर एकत्र हुए। पार्टी नेताओं का कहना था कि केंद्र की भाजपा सरकार दो तरह के कानून का पालन कर रही है। अपनों पर करम और गैरों पर सितम...। राजस्थान में भाजपा के एक केबिनेट मंत्री पर बलात्कार का केस दर्ज है, लेकिन गिरफ्तार करने से राजस्थान पुलिस कतरा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और अन्य विधायक की गिरफ्तारी के पीछे एक गहरी साजिश है। इस दौरान सुभाष यादव, हौसिला मणि, कृष्ण देव सिंह, सत्याग्रह सरोज, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।