फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Modi BJP rally gearing

मोदी के रैली की तैयारियों में जुटी भाजपा

Mon, 11 Jul 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Mon, 11 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Modi BJP rally gearing
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अमर उजाला
 भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल की आवश्यक बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें 22 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। 
विज्ञापन

बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हर्ष की बात है। वहां वे एम्स और फर्टिलाइजर का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। उन्होंने कहा कि नगर से कम से कम दो हजार कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेने के लिए जाएंगे। सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ढाई घंटे तक गोरखपुर में रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सभी तरह के इंतजाम की बात कही गई। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि रैली को ऐतिहासिक बनाना है। इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाएं। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने कहा कि नगर मंडल के कार्यकर्ता पूरी तैयारी में हैं। जिला वाहन प्रमुख सज्जन मणि त्रिपाठी ने कहा कि पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था कर दी गई है। बैठक का संचालन सत्येंद्र मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रेम अग्रवाल, कृष्णानाथ राय, अमरनाथ सिंह, अनिल मल्ल, गोविंद मणि, संतोष मिश्र, विजय पटेल, चंद्रावती रौनियार समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इसीक्रम में रामपुर कारखाना मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिरसियां में हुई। इसमें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि पीएम चुनावी वादे को पूूरा करने आ रहे हैं। बैठक को जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, पूर्व विधायक रवीद्र प्रताप मल्ल, कृष्णनाथ राय, राजेंद्र मल्ल, सज्जन मणि आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम नारायण, हीरालाल गुप्ता, रामप्रताप राव, उमाशंकर गोंड, मुन्ना राव, राजकिशोर यादव, भगवान, धर्मेंद्र राव आदि मौजूर रहे। खुखुंदू प्रतिनिधि के अनुसार बैकुंठपुर मंडल की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में अध्यक्ष राजेश कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राजीव मिश्र ने कहा कि 22 जुलाई को गोरखपुर में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इलाके के कार्यकर्ता अधिक संख्या में कार्यक्रम में जाएंगे। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, जिला प्रभारी रमेश सिंह, सज्जन मणि त्रिपाठी, अजीत सिंह आदि ने संबोधित किया। बैठक में प्रमोद सिंह, गंगा सिंह कुशवाहा, ब्रह्मानंद मिश्र, उमेश चौरसिया, बनारसी गुप्ता, मुन्नी शुक्ला, अखिलेश मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक कर रणनीति बनाई गई 
डाक बंगले पर भाजपा नेताओं की बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें 22 को गोरखपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता रमेश सिंह ने कहा कि 22 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होगा। गोरखपुर में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सालों से बंद पड़े खाद कारखाना को चालू करने के लिए शुभारंभ करेंगे। इससे किसानों के अलावा मजदूरों को भी लाभ मिलेगा। रोजगार के लिए नए अवसर उपलब्ध होगे और बेहतर खेती के लिए किसानों को भरपूर मात्रा में खाद मिलेगा। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पूर्वांचल के लिए अब दिल्ली मुम्बई नहीं जाना पड़ेगा। गोरखपुर में एम्स की स्थापना होने से लोगों में खुशी है। इस कार्यक्रम में सलेमपुर से हजारों कार्यकर्ता जाएंगे। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, जयनाथ कुशवाहा गुड्न, विजय लक्ष्मी गौतम, संजय राव, राणा प्रताप गोड़, बृजेश कुशवाहा, अभिषेक जायसवाल, आशुतोष तिवारी, रामनयन सिंह, रविन्द्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed