{"_id":"58b5af794f1c1b7c05831758","slug":"modi-and-akhilesh-will-come-today-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिले में आएंगे मोदी और अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिले में आएंगे मोदी और अखिलेश
देवरिया
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
modi mau
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम अखिलेश यादव एक मार्च को आ रहे हैं। पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अयूब और एआईएमआईएम के असउद्दीन ओवैसी के अलावा बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मार्च यानी बुधवार को जिले में आएंगे।
दोपहर 3.05 बजे नवीन फल मंडी-सोंदा स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। शाम 4.10 बजे लौट जाएंगे। अखिलेश यादव दूसरी बार आ रहे हैं। भटनी स्थित रेलवे ग्राउंड में 11.20 बजे, पथरदेवा कुर्मीपट्टी इंटर कॉलेज में 12.15 बजे, भाटपाररानी स्थित बीआरडी इंटर कॉलेज में एक बजे, सलेमपुर स्थित निजी स्कूल में दोपहर 1.45 बजे और भलुअनी में 2.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी नवलपुर चौराहा-सलेमपुर में 11.20 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अयूब पथरदेवा स्थित इंटर कॉलेज में आएंगे। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन के अध्यक्ष असउद्दीन ओवैसी मलसी-बघौचघाट में दोपहर 12 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।