{"_id":"62ae3040f5c74559454f7aa1","slug":"mockdrill-in-mch-wing-deoria-news-gkp440801311","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में हुई मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में हुई मॉक ड्रिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में हुई मॉक ड्रिल
देवरिया। कोविड संक्रमण से निपटने की तैयारियों को शनिवार को परखा गया। एडी बस्ती मंडल ने मेडिकल कालेज के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल में मॉक ड्रिल का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्था, सुविधा, उपकरणों तथा ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।
जिले में कोविड से निपटने की तैयारियों को परखा जा रहा है। शासन ने अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बस्ती मंडल डॉ. सीपी कश्यप को जिले का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वह शनिवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे। यहां से एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ. आनंद मोहन वर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एचके मिश्रा के साथ एमसीएच विंग पहुंचे। इसके बाद एंबुलेंस से मुनीर नाम का डमी मरीज आया। स्ट्रेचर से उसे लाया गया। वहां चिकित्सक की मौजूदगी में तैनात पीपी किट पहने स्वास्थ्य कर्मियों ने बुखार, बीपी, पल्स, आक्सीजन की जांच की और उससे हो रही परेशानी के बारे में जानकारी ली। इसके बाद आक्सीजन मास्क लगाया गया और प्रथम तल पर स्थित आईसीयू में स्वास्थ्य कर्मियों ने पहुंचाया, जहां मरीज का इलाज शुरू किया गया। एडी ने सभी बिंदुओं को बारीकी से देखा। उन्होंने वेंटीलेटर, आक्सीजन कंसंट्रेटर, एचएफएनसी, वाईपैप की क्रियाशीलता को जांचा। उन्होंने अन्य वार्डों को देखा और सुविधाओं का हाल जाना। इसके बाद एमसीएच विंग परिसर में स्थापित एक-एक हजार लीटर प्रति मिनट क्षमता के दो आक्सीजन प्लांट का बारी-बारी से निरीक्षण किया। साथ ही क्रियाशीलता को देखा, जो मानक पर खरा उतरा। इस दौरान डॉ. तैयब अली, डॉ. निषाद, डॉ. श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, डॉ. विपिन रंजन, स्टाफ नर्स रंजना दीक्षित, अंकिता यादव, अर्चना यादव, चांदनी सिंह, सीमा भारती, फार्मासिस्ट परवीन कुमार, लैब सहायक संदेश यादव, सीएचओ अर्जुन तिवारी, पंकज प्रजापति, वार्ड ब्वाय दिनेश, विकास, श्रीनिवास यादव, रत्नेश गुप्ता, उज्ज्वल पांडेय आदि मौजूद रहे।
कोविड को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने की मॉक ड्रिल
रुद्रपुर। जिले में कोरोना के मिल रहे मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। शनिवार को कोविड से निपटने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मॉक ड्रिल हुई।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ.राजेंद्र प्रसाद के निर्देशन में कोविड को लेकर हुए पूर्वाभ्यास में स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड मरीज पाए जाने पर उसे अस्पताल ले आने और आइसोलेट करने का तरीका करके दिखाया। इस दौरान डॉ. दिनेश यादव, डॉ. विकासचंद, एलबी चौधरी, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।