फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mobile team raided and took food samples

Deoria News: सचल दल ने छापा मारकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Wed, 30 Aug 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mobile team raided and took food samples
देवरिया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को जिले में छापे का अभियान चलाया। मिठाई की अलग-अलग दुकानों से पांच नमूने लिए। तीन विक्रेताओं को नोटिस थमाया। सलेमपुर तहसील में कनक स्वीट्स एंड बेकर के यहां से सफेद रसगुल्ले का नमूना एकत्रित किया गया। पुल के दूसरी तरफ स्थित अन्नपूर्णा स्वीट से फ्रिज में संग्रहित खोया तथा छेना मिठाई का नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य जनपद विनय कुमार सहाय ने बताया है कि भाटपाररानी तहसील में बेलपार ढाला पर मिठाई की दुकानों का निरीक्षण करते हुए शिवम स्वीट भंडार से छेना मिठाई का नमूना तथा मद्धेशिया मिष्ठान भंडार से लाल बर्फी का नमूना एकत्रित करते हुए दोनों विक्रेताओं को सुधार के लिए नोटिस दिया गया। घाटी बाजार व रतलाम चौराहे पर भी निरीक्षण किया गया। टीम में मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, संदीप श्रीवास्तव, घनश्याम वर्मा, श्रीराम यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed