{"_id":"6618318291509cbeb20259a4","slug":"mobile-stolen-of-hanuman-mandir-priest-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-123160-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हनुमान मंदिर के पुजारी का मोबाइल व टाॅर्च चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हनुमान मंदिर के पुजारी का मोबाइल व टाॅर्च चोरी
Fri, 12 Apr 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा नगर पंचायत में न्यू पीएससी के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में घुसकर चोरों ने पुजारी का मोबाइल व टाॅर्च उड़ा दिया। मंदिर के पुजारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के तरकुलवा कस्बा में थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित हनुमान मंदिर है। मंदिर के पुजारी महेंद्र दास उर्फ त्यागी बाबा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात में चोर मंदिर परिसर में घुस गए और उनका मोबाइल और टॉर्च उठा ले गए। उन्होंने बताया है कि यह तीसरी घटना है जब चोर मंदिर प्रांगण में घुसकर हजारों के सामान चुराए हैं। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। संवाद